News UpdateUttarakhand

ऋतु खण्डूरी ने जताया कोटद्वार की जनता का आभार

देहरादून। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विधायक ़ऋतु खण्डूरी ने कोटद्वार की जनता का आभार जताया है। ऋतु खण्डूरी ने कहा कि कोटद्वार की जनता ने उनपर भरोसा जताया है वे जनता की आस्था पर खरा उतरने के लिए अपनी ताकत झोंक देंगी। कोटद्वार की जनसमस्यों  का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वे कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने के लिए हर संभव जतन करेंगी। ऋतु खण्डूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कभी कोई फर्क नही रहा। वे भी कोटद्वार में दलगत राजनीति से उपर उठकर कोटद्वार की जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी।

Related Articles

Back to top button