News UpdateUttarakhand

बर्फबारी से गंगा-यमुना घाटी शीत लहर की चपेट में

उत्तरकाशी। जिले के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित सम्पूर्ण ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार देर रात से जमकर बर्फबारी जारी रही। जिले के निचले इलाकों में बारिश हुई। इससे पूरी गंगा व यमुना घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
बुधवार रात से ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली, जानकीचट्टी, हनुमानचट्टी, राना, सरनौल, राड़ी व गंगा घाटी के मुखबा, हर्षिल, सुखी, झाला, दायारा, रैथल, चौरंगी सहित कई जगहों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रही।.देर रात से जनपद में लगातार हो रही बारिश बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को यातायात सुखी टॉप से गंगोत्री हाईवे प्रभावित रहा. इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण दिन भर क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बर्फबारी और बारिश से संपूर्ण क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों के बुरा हाल हैं। ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button