News UpdateUttarakhand

दिवंगत विधायक हरबंश कपूर की जयंती पर मास्क व फल वितरित किए

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा बिंदाल पुल स्थित ओमकार प्लाजा में स्वर्गीय हरबंस कपूर की 76वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता द्वारा बच्चों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कपूर रहे।
इस अवसर पर देहरादून के मेयर सुनील गामा अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर की जयंती के अवसर पर लच्छू गुप्ता द्वारा जो सेवा कार्य किया जा रहा है वह अग्रणीय है। हरबंस कपूर हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर के बारे में कुछ भी कहना सूरज को रोशनी दिखाने जैसा होगा। उनके जैसा समर्पण भाव पार्टी के लिए समर्पित होना बहुत बड़ी बात है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक एवं अन्य ने अपने विचारों के माध्यम से उनका स्मरण किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन, महानगर महामंत्री डीडी अरोड़ा, प्रदेश मंत्री कुलदीप विनायक, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश नारंग, प्रदेश मंत्री राहुल चौहान, सागर गुरंग, हरिओम ओमी, शिखा थापा, रेखा निगम, रविंद्र कटारिया, वैभव अग्रवाल, राजन गुप्ता, जीवन भारती, अमन गुप्ता, वैभव गोयल, राजेश चौधरी, एस पी सिंह, कविता चौहान, रोमा देवी, नितिन जैन, सुनील श्रीवास्तव, अचल अग्रवाल, समर्थ भट्ट, सुनीता आर्य, गीता वर्मा, रमन मोदी, वाणी विलास तिवारी, संजीव उपाध्याय, सुरेश कुमार, सरिता कोहली, सुनील कोहली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button