News UpdateUttarakhand

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन लोग घायल

देहरादून। सड़क दुर्घटना में बीती देर रात दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली कि हिमगिरि यूनिवर्सिटी के सामने ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास दो बाइक आपस में टकराने की वजह से सड़क किनारे नाले में पडी हुई हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया कि दो युवक रोहित (20) पुत्र भगवान सिंह व वीर सिंह (18) पुत्र रामकिशन घायल पड़े थे। जिनको तत्काल दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस को पता चला कि घटना में दो व्यक्ति जो दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे आकाश पुत्र चंडी प्रसाद एवं अरुण पुत्र गजेंद्र जो स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंच गए थे। जिस पर पुलिस द्वारा इस दुर्घटना में घायल हुए चारों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। घायलों में से एक रोहित पुत्र भगवान सिंह की उपचार के दौरान दून अस्पताल में मौत हो गई है। जिसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है साथ ही पुलिस द्वारा घटना कैसे और किस प्रकार घटित घटित हुई है इस संबंध में जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button