लखीमपुर खीरी की घटना मानवता को शर्मशार करने वाली तथा लोकतंत्र के माथे पर कलंकः-गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने लखीमपुर खीरी की घटना को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना तथा लोकतंत्र के माथे पर कलंक बताते हुए इसे भाजपा सरकार की तानाशाही व हिटलरशाही बताया है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा इसमें सभी को अपनी बात रखने तथा विरोध करने का पूरा अधिकार हमारा संविधान देता है परन्तु जिस प्रकार लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर गाडी चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गया वह अक्षम्य अपराध है। भाजपा सरकार हिटलारशाही का परिचय देते हुए आज जनता की आवाज को सत्ता की ताकत व बाहु बल पर दबाने का काम कर रही है, कांग्रेस पार्टी ऐसे अक्षम्य अपराध को कतई बर्दास्त नहीं करेगी तथा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा सत्ता का दुरूपयोग कर जनता व गरीब किसानों की आवाज उठाने के लिए कंाग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया वह लोकतंत्र में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम संविधान विरोधी व लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात है।
गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखण्ड मे रासुका लगाये जाने का विरोध करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार सत्ता के बल पर कर्मचारी संगठनों, मजदूर संगठनों, किसान संगठनों, महिला व बेरोजगार संगठनों की आवाज दबाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर विचार करने की बजाय रासुका का नाजायज उपयोग कर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए लडने से रोक रही है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार अपने साढे चार साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालते ही कहा था कि वे बात कम और काम जादा करेंगे परन्तु वे मात्र कोरी घोषणायें ही करते जा रहे हैं काम तो दूर-दूर तक नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर मोटा शुल्क वसूला जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसका विरेाध करती है तथा सरकार से मांग करती है कि जिन बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाया उन्हें पिछले साढे चार साल में जमा किय गया शुल्क वापस किया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार खनन माफियाओं की गोद में खेल रही है भाजपा सरकार के मुखिया तथा मंत्रियों ने खनन माफिया को राज्य में खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि इन्हीं खनन माफियाओं की वजह से कांग्रेेस शासन में नदियों पर बने पुलों की नींव कमजोर होती जा रही है तथा जनता को जानमाल का खतरा बना हुआ है।
Howdy!I just wiszh tto offeer yyou a huge thumbs upp foor the exceellent information you’ve gott here on this post.
I will be coming back to your web sitte foor morte soon.