News UpdateUttarakhand

यूकेडी नेता सेमवाल ने किया गौ सेवा सदन का उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आज डोईवाला के राजीव नगर में गौ सेवा सदन का उद्घाटन किया।
यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि गाय की सेवा करने से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है, इसके अलावा कई प्रकार के रोग भी दूर होते हैं।
गौ सेवा सदन के संचालक पेशकार गौतम ने बताया कि डोईवाला में घूमती बेसहारा और अनाथ गाय की सेवा करने के उद्देश्य से गौ सेवा सदन की स्थापना की गई है। यहां पर बीमार और लावारिस छोड़ दी गई गायों की सेवा की जाएगी। यह गौसदन ष्गौमाता सेवा ट्रष्टष् द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने जनसेवा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूकेडी नेता धर्मवीर गुसाईं, दीप पांडे, रेखा प्रजापति, अशोक तिवारी आदि दर्जनों पदाधिकारी तथा स्थानीय जनता शामिल थी।

Related Articles

Back to top button