PoliticsUttarakhand

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी के आकस्मिक निधन पर प्रीतम सिंह ने किया शोक प्रकट

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में स्व0 सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0  सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी का पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित रहा है उनके निधन से कांग्रेस परिवार की अपूर्णीय क्षति हुई है। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल जी के निधन पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, हरिकृष्ण भटट, पी0के0 अग्रवाल, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डाॅ0 आर0पी0 रतूडी, सीताराम नौटियाल, संदीप चमोली, नवीन पयाल, आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Related Articles

Back to top button