News UpdateUttarakhand

तीर्थ पुरोहितों द्वारा संचालित माँ गंगा जी की रसोई से हरिद्वार आगंतुक तीर्थ यात्रियों को 1000  पैकेट भोजन दिया गया

देहरादून। आज दिनांक 7 जून 2021 को चौदहवें दिन भी तीर्थ पुरोहितों द्वारा संचालित माँ गंगा जी की रसोई से हरिद्वार आगंतुक तीर्थ यात्रियों को पुरोहितों की गद्दीयों से पंतदीप पार्किंग से व हरिद्वार रेलवे स्टेशन से भोजन सेवा प्रसाद रूप में दी गई जिसमें आज 1000  पैकेट भोजन दिया गया। आज हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ जी गोस्वामी, महामंत्री राजकुमार जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह जी  चौहान, सचिव राहुल वर्मा जी, टी सी भट्ट जी व  प्रेस क्लब के पुर्व अध्यक्ष अविक्षित रमन जी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर आगंतुक यात्रियों के प्रसाद वितरण करने में सहयोग किया।
     श्री माँ गंगा जी की रसोई में विशेष सहयोगी के रूप में प्रशांत जी पालीवाल, मृदुल किशोर जी कांकर, आशीष जी गौतम (बबलू),  सतीश जी जगता,  महेश जी तुबडिया,  अशोक जी तुमबडिया,  अमर जी आत्रेय (सीटू),  प्रदीप जी  निगारे,  सुरेन्द्र जी झा,  मोहित जी गोस्वामी,  सिद्धार्थ जी त्रिपाठी,  अंकुर जी पालीवाल,  प्रथम जी कीर्तिपाल
     आज सेवा में मुख्य रूप से सौरभ सिखौला, अनिल कौशिक, सेवा राम मिश्रा, उमा शंकर वशिष्ठ, सचिन कौशिक, विजय प्रधान, कृष्णा कौशिक, वासु कौशिक, आदि तीर्थ पुरोहितों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button