HealthUttarakhand

करोना से निपटने के लिये हमारी पूरी तैयारी हैः-डा0 विनिता सयाना

देहरादून। एस0डी0 वैब न्यूज चैनल की टीम सहस्रपुर के सी0एस0सी0 सेंटर पहुंची जहां हमारी मुलाकात यहां की चिकित्साधीक्षक डा0 विनिता सयाना से हुई। करोना महामारी को लेकर हमने उनसे, उनकी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली। डा0 विनिता ने हमारे संवाददाता को बताया कि हालांकि उनका हास्पिटल केवल 10 बेड का है लेकिन इसके बावजूद भी यहां कोविड पेशेंट के लिये हर सुविधा उपलब्ध है, उन्होंने बताया कि उनकी टीम गांव गांव जाकर वैक्सीनेशन का कार्य कर रही है और जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा पाये हैं उनके लिये हां हास्पिटल में भी वैक्सीन लगायी जा रही है। ड0 विनिता ने बताया कि उनके हास्पिटल परिसर में आक्सीजन स्टोरेज प्लांट भी बहुत जल्द लगाया जाने वाला है। डा0 विनिता ने करोना लेकर वो तमाम जानकारियां हमें दीं जो कि आज के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अधिक जानकारी के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button