News UpdateUttarakhand

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मसूरी-देहरादून मार्ग हुआ बाधित

देहरादून। तौकते तूफान का असर उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी देखने को मिला।पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। लगातार बारिश से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते कोरोना कर्फ्यू के कारण लोगों को सुबह जरूरत के सामान खरीदने के लिए बाजार आने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। इधर लगातार बारिश से दून के कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब भरी दिखी। बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर आए मलबे को हटा दिया गया। बारिश के चलते उत्तराखंड के पहाड़ी और निचले इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग नेे गुरूवार को राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था।

Related Articles

Back to top button