News UpdateUttarakhand

केदारबाबा की उत्सव डोली धाम के लिए रवाना, 17 मई को खुलेंगे कपाट

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बाबा केदारनाथ की डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी डी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस बार 17 मई को प्रात पांच बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कोरोना काल के चलते चारधाम यात्रा स्थगित है। अतरू कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे है। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति दी गई है।

Related Articles

Back to top button