Uttarakhand

पुलिस महानिदेशक ने जनता कर्फ्यू को शख़्ति के साथ पालन कराने व मिशन हौसला के तहत जनता की अधिक से अधिक सहायता करने के दिये दिशा-निर्देश

देहरादून। आज दिनांक 08 मई 2021 को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून के सभागार में देहरादून के सभी अधीकारी एवं जनपद के थानाध्यक्षों के साथ VC के माध्यम से एक मीटिंग की गयी। जिसमे उनके द्वारा जनता कर्फ्यू को शख़्ति के साथ पालन कराने व मिशन हौसला के तहत जनता की अधिक से अधिक सहायता करने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये।*
      उपरोक्त बैठक में श्री वी मुरूगेशन- पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री अमित सिन्हा- पुलिस महानिरीक्षक, पी0/एम0, श्रीमती नीरू गर्ग- पुलिस उपमानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री नीलेश आनन्द भरणे- पुलिस उपमानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री योगेन्द्र रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के अतिरिक्त देहरादून के अन्य अधिकारियों एवं जनपद के सभी थानाध्यक्षों द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्य से प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button