crimeUttarakhand

आगामी नवरात्रि/ रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्द पूर्वक मनाने व कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसारकार्य करने हेतु सभी समुदायों से किया गया अनुरोध

देहरादून।  आज दिनांक 14-04-2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने एवं रमजान माह/नवरात्रि के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय व्यक्तियों के समन्वय स्थापित कर मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए जाने के आदेश के क्रम पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर  के नेतृत्व में थाना क्लेमेंन्टाउन के क्षेत्र अंतर्गत CLG Member/ मंदिरों के पुजारी /मुस्लिम समुदाय मौलवी /क्षेत्रीय पार्षद /सभासद /प्रधान एवं सम्मानित  लोगों की  आगामी नवरात्रि/ रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्द पूर्वक मनाया जाने एवं वर्तमान में चल रहे कोविड-19 के सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस पालन करने एवंव फेस मास्क  का प्रयोग करने हेतु अपेक्षा की गई साथ ही शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने हेतु अनुरोध किया गया  गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने एवं त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने हेतु अनुरोध किया गया,मीटिंग में क्षेत्र के  सभी सम्मानित व्यक्ति मौजूद हुए* *मीटिंग सभी आगंतुकों ने अपने विचार व्यक्त किये एवं सुझाव दिये गये।

Related Articles

Back to top button