News UpdateUttarakhand

हेलीकॉप्टर से पहुंचाया राशन, दवाइयां एवं रोजमर्रा की चीजें

गोपश्वर। चमोली में ग्लेशियर आपदा में सड़क व पुल बह जाने के कारण नीति वैली के जिन 13 गांवों से संपर्क टूट गया है उन गांवों में जिला प्रशासन चमोली द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से राशन, मेडिकल एवं रोजमर्रा की चीजें पहुंचायी जा रही है। डीएम स्वाती भदौरिया ने कहा कि जब तक यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था या पुल तैयार नहीं हो जाता तब तक हेली से यहां पर रसद पहुंचाया जाएगा। आपदा के बाद फंसे लोगो को रेस्क्यू करना हमारी प्राथमिकता है। कहा कि जो एरिया, गांव, क्षेत्र कट गए है उस पर भी युद्ध स्तर पर काम होगा।

Related Articles

Back to top button