Uttarakhand

थानाध्यक्ष सहसपुर नरेंद्र गहलावत ने महिला को किया खून डोनेट

देहरादून। आज दिनांक 04 फरवरी 2021 को जरिए आरटी सेट थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की एक महिला जिनका नाम श्रीमती किरण जोशी पत्नी नरेश जोशी हाल निवासी नारायण विहार फेस 2 निकट कारगी चौक को ओ नेगेटिव (O-)रक्त की आवश्यकता है, उक्त सूचना पर मानवीयता दृष्टिकोण से थानाध्यक्ष सहसपुर नरेंद्र गहलावत, जिनका ब्लड ग्रुप O- है, के द्वारा आई.एम.ए ब्लड बैंक निकट बल्लूपुर पर जाकर महिला के परिजनों से परिस्थितियों की जानकारी ली तो ज्ञात हुआ की श्रीमती किरण जोशी की डिलीवरी हुई है, जिसमें रक्त स्त्राव अधिक होने के कारण ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता है।  इस पर समय न गवाते हुए थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत द्वारा उक्त महिला के लिए  01 यूनिट रक्त आई0एम0ए0 ब्लड बैंक में दिया गया, जिस पर उक्त महिला के परिजनों व आई0एम0ए0 ब्लड बैंक पर मौजूद अन्य व्यक्तियों ने दून पुलिस तथा थानाध्यक्ष सहसपुर का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button