News UpdateUttarakhand

भाजपा के मीडिया विभाग की, नए कार्यों का रोड मैप तैयार किया गया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग की मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय ने मीडिया विभाग की विस्तृत समीक्षा की तथा नए कार्यों का रोडमैप तैयार किया गया। बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने किया। बैठक में विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय ने सोशल मीडिया वॉलिंटियर का वर्गीकरण बूथ स्तर तक करने के लिए कहा जिसमें सामाजिक रूप से हर वर्ग को जोड़ा जाना चाहिए।
अजेय ने इन ग्रुप्स में सेवानिवृत्त कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों को भी जोड़ने पर जोर दिया। अजेय ने सोशल मीडिया की बूथ स्तर तक मीडिया की मंडल स्तर तक मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा। अजेय ने प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारियों को जिलों के प्रवास में जाकर जिला व मंडल में किये जारहे कार्यों की भी समीक्षा करने को कहा। बैठक में संगठन मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से जिला मीडिया प्रभारियों से भी समन्वय बनाने के लिए कहा गया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारियों के कार्य विभाजन पर भी चर्चा हुई। बैठक में मीडिया टीम के सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विनय गोयल, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार, सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button