Uttarakhand

स्थानीय लोगों की मद्द से पुलिस द्वारा तत्परता दिखाकर शक्ति नहर में डूबने से बचाई एक लड़की की जान

देहरादून। आज दिनांक 14/01/21 को श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि  एक लड़की शक्तिनगर में कूदकर खुदकुशी करने वाली है, इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा तुरन्त चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर को सूचना देने वाले का नंबर देते हुए तुरन्त कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया । सूचना देने वाले ने उक्त लडकी का मोबाइल नंबर दिया जिसकी तुरन्त लोकेशन sog कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार द्वारा तुरन्त निकाली गई तो फोन बन्द था लेकिन लास्ट लोकेशन शक्ति नहर के पास की आई  जिस पर चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर  अर्जुन सिंह गुसाईं मय हमराही कांस्टेबल 431 अनिल भंडारी के विकासनगर से चलकर मोबाइल लोकेशन के आस पास तलाश करने लगे ,कि कुछ देर बाद पास से ही लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी वहां देखा तो एक लड़की डूब रही थी जिस पर तुरन्त फुर्ती दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा स्थानीय निवासी राजू तोमर,नवाब व एक अन्य आदि की मदद से युक्त लडकी को शक्ति नहर से सकुशल बाहर निकाल दिया गया । घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।

Related Articles

Back to top button