Uttarakhand

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

देहरादून। दिनांक 13/01/ 2021को सांय 20:00 बजे 112 कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की होटल आनंदम, बल्लूपुर फ्लाई ओवर के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी प्रेमनगर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार जोकि फॉर्च्यूनर जैसी थी, ने उक्त पैदल व्यक्ति को टक्कर मारकर  किशन नगर चौक की तरफ भाग गई है। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को कोरोनेसन अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ देर रात्रि दौराने उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान *सन्तोष पाल पुत्र रामूराम निवासी दरभंगा बिहार, हाल निवासी चोरखाला, थाना कैंट, उम्र 52 वर्ष*  के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त मजदूरी का कार्य करता था। घटना के संबंध में अज्ञात वाहन की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरा चैक कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button