News UpdateUttarakhand

शनिवार को एम्स से डिस्चार्ज होंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से शनिवार को डिस्चार्ज हो जाएंगे। उनके स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार हुआ है और उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री के फीजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने ये जानकारी दी है। मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब से वह आईसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्का बुखार हुआ। दून अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला। डाक्टरों की सलाह पर वह एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए। वहां उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हुआ। मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और उनके शनिवार तक डिस्चार्ज हो जाने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी का स्वास्थ्य भी ठीक है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम्स से छुट्टी मिलने के बाद एक-दो दिन दिल्ली में रह सकते हैं। इसके बाद वह देहरादून लौट आएंगे।

Related Articles

Back to top button