Uttarakhand

डी0एम0 ने साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करवाने के दिए निर्देश

देहरादून।  जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव नेे जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित साप्ताहिक बन्दी के सम्बन्ध में कहा है कि ऐसे वैवाहिक समारोह जो पूर्व में निर्धारित किए गए हैं तथा जिसको सम्पादित करने के लिए पूर्व अनुमति ली गई है ऐसे वैवाहिक समारोह के आयोजन में साप्ताहिक बन्दी के अन्तर्गत छूट होगी। इसके अतिरिक्त होम डिलिविरी के माध्यम से क्रय-विक्रय की जाने वाली सामग्री-सामान के सम्बन्ध में भी साप्ताहिक बन्दी के अन्तर्गत छूट रहेगी। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेªट सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को उपरोक्त आदेशों को ध्यान में रखते हुए   अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्धारित साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button