News UpdateUttarakhand

कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

देहरादून। मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार दो युवकों  की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त मसूरी आए थे। इसमें चार रुड़की और एक देहरादून से था। वे सुबह चंद्रमणी से जॉर्ज एवरेस्ट की तरफ घूमने निकले थे। इसके बाद वे शाम को मसूरी से वापस देहरादून की तरफ लौट रहे थे। तभी बासा घाट के पास अचानक कार खाई में गिर गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और 108 एंबुलेंस फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सागर धीमान(20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून और यश(18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई हैं। वहीं, घायलों की पहचान अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर,  विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर और राहुल पुत्र नंद किशोर निवासी आदर्शन नगर रुड़की शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button