News UpdateUttarakhand

सीएम ने आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक ओम प्रकाश के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार सांय आरएसएस के वरिष्ठ स्वयं सेवक स्व. ओम प्रकाश के यमुना कालोनी स्थित आवास पर गये।
उन्होंने स्व ओम प्रकाश के परिजनों से भेंट कर उनके आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैय प्रदान करने की भी ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक हरवंश कपूर, दायित्वधारी शमसेर सिंह सत्याल ने भी स्व. ओम प्रकाश के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button