Uttarakhand

घर से लापता मानसिक विक्षिप्त युवक को रायवाला पुलिस द्वारा बरामद कर उसके परिजनों सुपुर्द किया गया

देहरादून। दिनांक 02/03-10-20 की रात्रि को क्षेत्र में मामूर चीता कर्म0गणों को एक युवक के संदिग्ध/लावारिस अवस्था में घूमता पाए जाने पर रोक कर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा कहीं से भटक कर यहां पहुंच गया है जिसको थाना हाजा लाया गया जानकारी करने पर ज्ञात हुआ उक्त मानसिक विक्षिप्त युवक का नाम राहुल पुत्र धर्मपाल निवासी नेहरू कॉलोनी, बाबा लक्ष्मीपुरी, थाना सदर, रोहतक, हरियाणा है जिसके पश्चात थाना सदर रोहतक पुलिस से संपर्क कर उक्त मानसिक विक्षिप्त युवक के संबंध में जानकारी देकर उसके परिजनों से संपर्क किया गया इसके पश्चात आज दिनांक 03-10-2020 को उक्त मानसिक विक्षिप्त युवक राहुल के परिजन थाना हाजा पर पहुंचे जिनके द्वारा बताया गया कि राहुल मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा 3 दिन पूर्व घर से बिना बताए निकल गया था जिसको हम तलाश कर रहे थे यहां कैसे पहुंचा इस बात की जानकारी हमें नहीं है उसके पश्चात आवश्यक कार्रवाई अमल में लाकर राहुल को उसके पिता धर्मपाल सिंह निवासी उपरोक्त तथा उसके जीजा मनोज कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी मकान नंबर- 8229, शिव मंदिर वाली गली, कैनाल चौक, थाना सदर,पानीपत, हरियाणा के सुपुर्द से सकुशल किया गया| *उक्त युवक के परिजनों के द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया गया तथा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button