News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

स्कूली वाहन संचालकों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव परिवहन को भेजा ज्ञापन

विकासनगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना के के प्रदेश महासचिव भास्कर चुग व जिलाध्यक्ष शुभम भटनागर ने स्कूली वाहन संचालकों की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव परिवहन को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के चलते स्कूल कैब में पंजीकृत सभी वाहन मार्च से स्कूल बंद होने के कारण बंद हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा स्कूल कैब के टैक्स में कोई राहत किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है बल्कि उल्टा रोजगार न होने से परेशान स्कूल कैब स्वामियों से समय पर टैक्स नहीं भरने के जुर्म में अर्थदंड वसूला जा रहा है जो कि शासन-प्रशासन और परिवहन विभाग की संवेदनहीनता का परिचायक है। इसी प्रकार से अन्य परिवहन व्यवसाई जिनमें बस वाले प्रमुख हैं यह भी सरकारी संवेदनहीनता का दंश झेल रहे हैं बसें खड़ी हैं और उनके सामने खर्चे अर्थदंड व चक्रवृद्धि ब्याज के साथ बस मालिक के सिर पर खड़े हैं जो कि सरकारी अत्याचार ही है।
उन्होंने से प्रमुख सचिव से आग्रह किया है कि इस विषय पर संवेदनशीलता से विचार कर राहत देने का कष्ट करें।

Related Articles

Back to top button