Uttarakhand

नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारारिक सम्बंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। दिनांक 10/08/20 को एक व्यक्ति ने थाना सहसपुर आकर अंकित कराया कि आवेश अंसारी पुत्र श्री आलमदीन निवासी ग्राम ढाकी, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून ने उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा लांघा रोड़ पर स्थित निर्माणधीन मस्जिद में शादी की तथा बाद में घर ले जाने से इन्कार कर दिया।  इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 214/20 धारा  376 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट बनाम आवेश अंसारी उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
        इसी क्रम में दिनांक 11/08/20 को म0उ0नि0 अक्षु रानी थाना क्षेत्र में रवाना थी, जिन्हें मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे हो वह अभी रामपुर पुल के पास खड़ा है। इस पर म0उ0नि0 अक्षु रानी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँची, वहां पर आवेश अंसारी उपरोक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए समय 22.20 बजे लगभग गिरफ्तार किया गया,  जिसे मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।
 *नाम पता अभियुक्तः-*
आवेश अंसारी पुत्र श्री आलमदीन निवासी ग्राम ढाकी, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 42 वर्ष।

Related Articles

Back to top button