News UpdateUttarakhand

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संतों का आशीर्वाद लिया कुम्भ मेला प्रशासन ने 

हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेला अधिकारी दीपक रावत ने जूना अखाड़ाके आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, बड़ा अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंत , नया अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंत भगत राम, शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम, निर्मल पंचायत अखाड़ा के कोठारी और जूना अखाड़ा के श्री महंत व  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही निरंजनी अखाड़े के सचिव व मंशा देवी  के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ,भूमा निकेतन के महाराज स्वामी अच्युतानंद तीर्थ व निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मेलाधिकारी ने कुम्भ मेला 2021 को सकुशल सम्पन्न करने के लिये और सन्तांे को आवश्यक जन सुविधा उपलब्ध कराने के लिये सुझाव और सलाह भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button