News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भारी मात्रा में नशा सामग्री सहित तस्कर दबोचा

हरिद्वार। धर्मनगरी में नशा सामग्री की एक बड़ी खेप को बरामद करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में गांजे व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
मामला कलियर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर भारी मात्रा में नशा सामग्री सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी स्थानों पर चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को धनौरी डैम के पीछे नहर पटरी पर स्कूटी सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने स्कूटी में रखा 8,292 ग्राम गांजा बरामद किया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित उर्फ सुल्तान सिंह निवासी शहर कोतवाली क्षेत्र बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button