Uttarakhand

ग्रामीण विकास युवा जनकल्याण समिति ने संयुक्त कार्यक्रम में काॅरोना योद्धाओं को दिये सम्मान पत्र

देहरादून। आज रायपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व समाज सेवक महेन्द्र प्रतापसिंह नेगी के द्वारा उनके क्षेत्र रायपुर रिंग रोड़ में जरूरतमंदो को राशन वितरण व करोना योद्वाओं को सम्मान पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में मेयर सुनील गामा जी ने भी शिरकत की महेन्द्रसिंह नेगी के साथ साथ विनोद खण्डूरी जी जो कि ग्रामीण विकास युवा जनकल्याण समिति के सचिव हैं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदो को राशन व करोना योद्वाओं को प्रशस्ति पत्र दिये। हालांकि कोविड 19 को ध्यान मे रखते हुए कार्यक्रम सादा रहा और सोशन डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। संस्था के सचिव विनोद खण्डूरी जी ने बताया कि उनकी संस्था सबने अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले जिन्होंने लाॅक डाउन के दौरान जनसेवा के अच्छे कार्य किये उनको सम्मान पत्र से नवाजा गया है। उन्होंने कलाकारों का जिक्र करते हुए बताया कि जो हमारी संस्था या संस्कृति विभाग से जुड़े हुए कलाकार हैं उनको वित्तीय सहायता भी दिलवाई गयी है। अधिक जानकारी के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

 

Related Articles

Back to top button