Uttarakhand

नये कलाकार बिना ठोस जानकारी व अच्छी जान पहचान के बाम्बे का रूख न करेंः-संजय अग्रवाल

देहरादून। एस0डी0 न्यूज की टीम एक बार फिर ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पहुंची जहां हमारे संवाददाता बालेश गुप्ता की मुलाकात टी0वी0 कलाकार संजय अग्रवाल जी के साथ हुई। संजय अग्रवाल से वार्ता के दौरान कई रोचक जानकारियां प्राप्त हुई। उन्होंने अपने बारे में कई जानकारियां दी कि कैसे वह त्रिवेणी घाट से बाॅम्बे तक पहुंचे और किस प्रकार उनको टी0वी0 सीरियल्स में एन्ट्री मिली। नये कलाकारों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही उनके पास कितना ही टेलेंट क्यों न हो लेकिन बगैर जान पहचान और ठोस जानकारी के बाॅम्बे का रूख न करें और न ही किसी के झांसे में आयें। नहीं तो समय के साथ साथ पैसों की बर्बादी होना भी निश्चित है। इसके अलावा उन्होंने हमारे साथ बहुत सी रोचक जानकारियां शेयर की जिनको देखने और सुनने के लिये आप नीचे वीडियो पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैंः-

Related Articles

Back to top button