HealthNationalNews UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

40 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 357 पहुंची 

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 40 नए कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं।  प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 357 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को हरिद्वार जिले में नौ संक्रमित मिले हैं। इनमें से रुद्रप्रयाग निवासी 6 लोग मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस से ट्रेन से आए हरिद्वार आए थे, सभी पिरान कलियर में क्वारंटीन थे। इनमें तीन युवक, दो महिलाएं और एक छह साल का बच्चा शामिल है। जबकि अन्य तीन में दो लंढौरा और एक रुड़की निवासी है।
वहीं नैनीताल जिले में भी सोमवार को नौ संक्रमित मिले हैं।  देहरादून में मुंबई से आया एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पौड़ी जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें एक संक्रमित गाजियाबाद और दूसरा गुरुग्राम से आया है। जबकि तीसरे संक्रमित की रिपोर्ट आने से पहले मौत हो चुकी है। चमोली में दो संक्रमित मिले हैं। इनमें दिल्ली से आए थराली निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले में पांच पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मुंबई से आए चार लोग शामिल हैं। वहीं, टिहरी में दस संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोग टिहरी के भिलंगना ब्लाक के हैं जो कि हाल ही में मुंबई से लौटे थे। पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मिला है। इनमें दो संक्रमित मुंबई से आए थे।

 

Related Articles

Back to top button