News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

पहाड़ी प्रजा मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख तेईस हजार रु दिए 

देहरादून। कोरोना महामारी के चलते उपजे संकट में जरुरतमदों की मददगार बनी पहाड़ी प्रजा मंडल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आज एक लाख तेईस हजार रुपये की धनराशी जमा कराई। अभी कुछ दिन पूर्व ही पहाड़ी प्रजा मंडल की ओर से 40 दिनों तक मोदी किचन के माध्यम से सैकड़ों जरुरतमंद लोगों को भोजन व्यवस्था की गई थी  तो कयी जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री बाटी थी।
आज मुख्यमंत्री निवास पर पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर  प्रजामंडल की ओर से चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी प्रजा मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रजामंडल का कार्या सराहनीय है इस तरह के कार्या निरंतर समाज के बीच होने चाहिए  ।इस अवसर पर भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, प्रजामंडल के महामंत्री अनुराग पंत, और बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गणेश उनियाल भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button