Uttarakhand

शोरूम में एसी चलाने पर पांच शोरूम मैनेजर गिरफ्तार

देहरादून। आज दिनांक 11/05/20 को चौकी प्रभारी धारा मय फ़ोर्स के अंदर चौकी धारा क्षेत्र में गस्त और चेकिंग में मौजूद थे। दौराने चेकिंग पाया गया कि राजपुर रोड पर कुछ शोरूम में ए0सी0 चल रहा है, जबकि लॉक डाउन के दौरान ए0सी0 चलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, जिस पर शोरूम में मौजूद मैनेजरो को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून में धारा 188/269 IPC व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Related Articles

Back to top button