News UpdateUttarakhand

सरस्वती विहार विकास समिति निशुल्क उपलब्ध करा रही मास्क

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 20वे दिन 300 खाने के पैकेट हरिद्वार बाईपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए गए। आज समिति ने मास्क फॉर ऑल कार्यक्रम के तहत लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया और हरिद्वार बाइपास पुलिस चैकी के साथ मिलकर निशुल्क मास्क लोगों को उपलब्ध कराएं। समिति ने 1000 मास्क बना रखे हैं जिनको अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करके गरीब और असहाय लोगों को  उपलब्ध कराएगी ताकि हमारे क्षेत्र में कोई भी बिना मास्क के ना आए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी,  प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, मूर्ति राम बिजलवान, कैलाश रमोला, कुलानंद पोखरियाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button