News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

9 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार   

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक शराब तस्कर शराब डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सभी चेक नाकों पर चैकिंग अभियान  चला दिया। इस दौरान पुलिस को परशुराम चैक के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। जिसके पास से पुलिस ने नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम संजय पुत्र पतराम निवासी झुग्गी झोपड़ी गोविंद नगर ऋषिकेश बताया। पकड़ी गयी शराब की कीमत 64 हजार रूपये बतायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button