News UpdateUttarakhandउत्तरप्रदेशसिटी अपडेट

अचानक तबियत बिगड़ने से रोडवेज चालक की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार में अचानक तबियत बिगड़ने से यूपी रोडवेज के एक चालक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे सहारनपुर डिपो की बस रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची थी। अचानक ही चालक सुशील कुमार (52) पुत्र गुलाब सिंह निवासी चंदेना थाना भवन शामली यूपी की तबियत बिगड़ गई। परिचालक बबलू कुमार उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button