News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

हड़ताल से कई विभागों का कामकाज ठप 

देहरादून। जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल का प्रभाव अब तमाम सरकारी विभागों में दिखने लगा है। कलेक्ट्रेट और तहसीलों से लेकर सचिवालय तक दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं आरटीओ कार्यालय में कोई काम काज आज दूसरे दिन भी नहीं हो सका।
जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विकास भवन कार्यालय में काम काज नहीं हुआ। युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी भी काम काज छोड़कर हड़ताल में शामिल रहे। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में आज दूसरे दिन हड़ताल के कारण काम काज प्रभावित रहा। वहीं आरटीओ दफ्तर में भी कर्मचारियों के काम पर न होने के कारण लोग अपने काम काज के लिए भटकते रहे। कलेक्टेªट कई अनुभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे जिससे काम काज प्रभावित हुआ। उल्लेखनीय है कि 5 मार्च से इन कर्मचारियों द्वारा आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, पानी और यातायात आदि को ठप करने की चेतावनी दी गयी है। अगर यातायात का  पहिया थमा और रोडवेज की बसें चलना बंद हुई तथा अस्पतालों में लोगों को इलाज नहीं मिला तो इससे हाहाकार की स्थिति पैदा हो जायेगी। बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव सूर्य प्रकाश महाकोटि का कहना है कि सभी कर्मचारी संगठनों के घटकों की बैठक के बाद आवश्यक सेवाएं ठप करने की रणनीति बनायी जायेगी। अगर इस हड़ताल का जल्द समाधान नहीं होता है तो यह तय है कि आने वाले समय में आम आदमी की दिक्कतें और अधिक बढ़ जायेगी।

Related Articles

Back to top button