Uttarakhand

नई एसयूवी डिस्कवरी स्पोर्ट को अतिरिक्त फीचर्स और वर्सेटिलिटी से और बेहतर बनाया

देहरादून। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज वर्ष 2020 के नए मॉडल डिस्कवरी स्पोर्ट  की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी। यह ज्यादा सहज, ज्यादा व्यावहारिक और आधुनिक एसयूवी है। एस और आर डायनेमिक एसई वर्जन में उपलब्ध नई एसयूवी डिस्कवरी स्र्पो्ट में बीएस-6 अनुकूल 183 किलोवॉट का इंजीनियम टर्बोचार्ज्डल पेट्रोल इंजन और 132 किलो वॉट का इंजीनियम टर्बोचार्ज्डअ डीजल पावरट्रेन इंजन लगा है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “नई डिस्कवरी स्पोर्ट में इसके मूल डिजाइन का बोल्ड रूप है, जिसमें नवीनतम तकनीक शामिल की गई है। रोमांच की भावना को हवा देते हुए इस वाहन में कई सुधारे गए फीचर्स शामिल किए, जिससे न केवल वाहन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि गाड़ी को ड्राइव करने का रोमांच और अहसास और बढ़ जाएगा। नई एसयूवी में इसके शानदार डिजाइन को और सुधारा गया है। इसके साथ इसमें कई अलग-अलग फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे डिस्कवरी स्पोर्ट लैंड रोवर पोर्टफोलियो में प्रमुख मॉडल्स में एक बन गई है।

Related Articles

Back to top button