Uttarakhand

नव  निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में पाया गया शव

देहरादून। आज दिनांक 08.02. 2020 को पीआरओ चतुर्वेदी जॉली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादून ने पुलिस को सूचना दी कि  आई कैंप बड़कोट  के दस्ते में से एक व्यक्ति जिसका नाम विजय पाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी पलार उत्तरकाशी उम्र 80 वर्ष अपने बेड से  अचानक गायब हो गया है जिसकी तलाश करने पर उसका शव नव  निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में पाया गया इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला वरिष्ठ उपनिरीक्षक व चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट मौके पर पहुंचे मौके पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया प्रथम दृष्टया वृद्ध की मृत्यु निर्माणाधीन लिफ्ट  से गिरने से होना पाया गया मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है जिनके आने पर पंचायत नामा आदि की कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button