Uttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय, हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष, हरिद्वार सुभाष वर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने  सुभाष वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक  देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव चैंपियन, प्रदीप बत्रा, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार डॉ. नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button