National

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर पूरे देश में पहले ही हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली ।  लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक अयोध्या केस पर आज सुप्रीम कोर्ट का सबसे बड़ा फैसला आने वाला है। सुप्रीम कोर्ट में 40 दिन लगातार चली सुनवाई के बाद पूरे देश को वर्षों से चल रहे अयोध्या केस पर फैसले का बेसब्री से इंतजार है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहीं किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पूरे देश में पहले ही हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए फैसले के बाद कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेता और धार्मिक गुरू लोगों से शांति बनाए रखने और फैसले को खुले दिल से स्वीकार करने की अपील कर चुके हैं। तस्वीरों में देखें अयोध्या केस पर ऐतिहासिक फैसला आने से ठीक पहले फैजाबाद, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कैसा माहौल है।

अयोध्या के मुख्य द्वार पर पहचान पत्र देखकर लोगों को जाने दे रहे हैं।

रोडवेज बस अड्डे पर 10:30 बजे सुबह का सन्नाटा। नेशनल हाइवे लखनऊ गोरखपुर पर पसरा सन्नाटा।

सहादतगंज के पास फोरलेन पर पुलिस एक्शन मोड़ में।

अयोध्या के सहादत गंज फ्लाईओवर के समीप सुबह 9:00 बजे सवारी का इंतजार करते लोग।

अयोध्या की टेढ़ी बाजार से राम जन्मभूमि अशर्फी भवन की तरफ जाने वाले मार्ग को किया बंद।

अयोध्या स्थित अपने घर के बाहर लोगों से बातचीत करते हैं मोहम्मद इकबाल।

अयोध्या के मुख्य द्वार पर पहचान पत्र देखकर लोगों को जाने दे रहे हैं।

अयोध्या स्थित श्री राम अस्पताल के पास नहीं जाने दिया जा रहा है।

लोगों को वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित है आई कार्ड दिखाकर पैदल जाने दिया जा रहा है।

अयोध्या के सरयू तट के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते मंडलायुक्त मनोज में आईजी रेंज राजीव कुमार गुप्ता।

अयोध्या नयाघाट पर प्रसाद खरीदारी करती महिलाएं।

अयोध्या दर्शन करने पहुंची यूरोपियन महिलाएं।

Related Articles

Back to top button