National

नुसरत जहां के बाद दुर्गा मां के चरणों में पहुंची सारा अली खान,हाल ही में हुए दशहरे के अवसर पर यह तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली l फिल्म केदारनाथ की अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में दुर्गा मां का दर्शन करने पहुंची थीl सारा अली खान ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पंडाल से तस्वीरें साझा कर दी हैl इन तस्वीरों में सारा अली खान को मां दुर्गा की पूजा करते हुए देखा जा सकता हैl हाल ही में हुए दशहरे के अवसर पर यह तस्वीरें वायरल हुई हैंl इस फोटो में उनके अलावा उनके फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैंl इस मौके पर सारा अली खान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही थीl सारा अली खान इस मौके पर बहुत खूबसूरत लग रही थीl सारा अली खान ने पंडाल से जमकर तस्वीरें खिंचाई, जो वायरल भी हुईl सारा अली खान भगवान में बहुत आस्था रखती हैंl अपने बॉलीवुड डेब्यू के पहले वह मुंबई के कई खास मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर चुकी हैंl इसका दौर आज भी जारी हैl सारा अली खान ने इस मौके पर पंडाल से मां दुर्गा की मूर्ति की तस्वीर भी साझा की हैl सारा अली खान ने तस्वीरों के माध्यम से अपने फैंस को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीl सारा अली खान ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा भी कीl सारा अली खान जल्द फिल्म लव आजकल के रीमेक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका हैl वहीं वह वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन के रीमेक की भी शूटिंग में व्यस्त हैं। सारा अली खान सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैl उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में भी नजर आ चुकी हैl सारा अली खान की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी खूब हैंl वह अपने जिम और पिलाटे क्लास भी जाते हुए अक्सर स्पॉट की जाती हैंl कार्तिक आर्यन और उनके अफेयर को लेकर भी वह सुर्ख़ियों में बनी रहती हैंl

Related Articles

Back to top button