Uttarakhand

देहराूदन, ऋषिकेश, चकराता, विकासनगर, डोईवाला न्यायालयों में 26 जुलाई को लोक अदालत

देहरादून। सचिव व सिविल जज (सी0डि0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादन ने अवगत कराया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों देहराूदन, ऋषिकेश, चकराता, विकासनगर, डोईवाला में 26 जुलाई को परम्परागत लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त लोक अदालत में फौजदारी के लघुवाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवार वाद, 138 एन0आई एक्ट वाद आदि प्रकृति के वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेंगे। जो पक्षकार अपने वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह सम्बन्धित न्यायालय, जAहां उसका मुकदमा लम्बित है, से अनुरोध कर अपने वाद को लोक अदालत के लिए नियत करवा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button