Politics

चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा में बैठकों का दौर शुरू, होली से पहले लगभग 150 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना

नई दिल्ली। होली से पहले लगभग 150 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। वहीं माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 25-30 सांसदों का टिकट कटेगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि अगले तीन चार दिनों में चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें पहले दो चरणों की अधिकतर सीटों के साथ साथ कुछ अहम सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी।

ध्यान रहे कि पहले दो चरणों में कुल 188 सीटों पर मतदान होना है और इसके लिए नामांकन 18 और 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। इन दो चरणों में हालांकि उत्तर प्रदेश की 16 सीटें ही आती हैं, लेकिन कई दौर के सर्वे के आधार पर यह लगभग तय माना जा रहा है कि कम से 40 फीसद सांसदों का टिकट कटेगा। ये ऐसे सांसद हैं जो अपने संसदीय क्षेत्र में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस बार सभी चरणों के उम्मीदवारों का घोषणा पर्याप्त समय पहले कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button