Politics

गुजरात कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार किसानों की फसलों के लिए सरदार सरोवर का पानी उपलब्ध करवाए

अहमदाबाद। गुजरात के किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। इसके लिए वे आंदोलन कर रहे हैं। नहर से सिंचाई के लिए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया हैं। वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की सुंदरता बढ़ाने के लिए 20 मिलियन क्यूबिक फिट पानी छोड़ रही है। भाजपा के नेताओं ने किसानों की समस्याओं से बेफिक्र पानी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सरकार इस प्रकार का मनोरंजन छोड़कर किसानों की फसलों के लिए सिंचाई के लिए सरदार सरोवर का पानी उपलब्ध करवाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सूखे का सामना कर रहे गुजरात में पशुओं का चारा और सिंचाई के पानी के लिए राज्य के किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार डीजी कांफ्रेस में आने वाले पुलिस अफसरों का नजारा कराने के लिए नर्मदा का 20 मिलियन क्यूबिक फिट पानी वियर डैम में भरवाकर किसानों को निराश कर रही है। राज्य में कच्छ, सौराष्ट्र एवं उत्तर गुजरात में किसान रवी फसल की सिंचाई के पानी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। राज्य के बांधों में अब 15-20 फीसद पानी है। पशु भी पानी के बिना परेशान हैं। वहीं, भाजपा के नेता पानी का भी राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि साबरमती नदी में दीप जलाने और सी प्लेन उड़ाने के लिए, सौनी योजना के उद्घाटन के लिए 55 हजार करोड़ सरदार सरोवर पर खर्च हो चुके हैं। अभी तक कैनाल का काम ही पूरा नहीं हुआ। इससे साबित हो गया है कि पानी का राजनीतिक उपयोग हो रहा है।

Related Articles

Back to top button