National

पति को अप्राकृतिक सम्बंध बनाने से इंकार किया तो पति ने कह दिया तलाक तलाक तलाक

पानीपत। थाना सदर क्षेत्र की एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि पति ने ब्लू फिल्म दिखाकर उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को कहा। पत्‍नी ने इन्‍कार कर दिया तो पति इसके लिए दबाव डालेन लगा, वह राजी नहीं हुई। इस पर इंजीनियर पति ने उसे तलाक…तलाक….तलाक कह दिया। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी है। दूसरी ओर पति ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। प‍ति और पत्‍नी ने अलग-अलग मिलकर डीएसपी राजेश फौगाट के समक्ष अपना पक्ष रखा। पुलिस मामले महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी सोनीपत के एक गांव के इंजीनियर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर और सास उसे दहेज में कार लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। ससुर दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं।महिला ने आरोप लगाया कि ससुर उसे दो बार दिल्ली ले गए और उसके साथ छेडख़ानी की। इस बारे में पति व सास को बताया तो उसे ही डांट दिया। इसके बाद पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। उसने मना कर दिया तो उसे तलाक…तलाक…तलाक कह दिया। इससे वह आहत हैं।उधर, इंजीनियर पति ने कहा कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से प्यार करती है। रोकने पर उसने झूठे आरोप लगाए हैं। उसने कभी पत्नी को तलाक देने की बात नहीं की है। थाना सदर प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पीडि़त व आरोपितों को बुलाया गया था। दोनों पक्ष 26 अगस्त का समय ले गए हैं। इस बारे में वे पंचायत करेंगे।की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button