World

चार साल पहले मर गए थे माता-पिता, अब हुआ बच्चे का जन्म

बीजिंग, एएफपी। चीन में एक कार हादसे में माता-पिता की मौत के चार साल बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे को एक सरोगेट मां ने जन्म दिया है। दंपती की साल 2013 में सड़क हादसे में उस समय मौत हो गई थी जब वे संतान प्राप्ति के लिए अपना इलाज करा रहे थे। उनके निषेचित भ्रूण (फर्टिलाइज्ड एंब्रॉयज) को पूर्वी चीन के नानजिंग शहर के एक अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था। इसे पाने के लिए इस दंपती के माता-पिता को कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।

सरकारी अखबार बीजिंग न्यूज ने गुरुवार को बताया कि बच्चे को लाओस की एक सरोगेट महिला ने पिछले साल नौ दिसंबर को ही जन्म दिया था। इसका नाम ‘तियानतियान’ या ‘स्वीट’ रखा गया। चीन में सरोगेसी (किराए की कोख) पर रोक रहने के कारण संतान की चाहत रखने वालों को यहां से दूसरे देशों का रुख करना पड़ता है। लाओस में सरोगेसी वैध है। इसलिए इस एशियाई देश में यह कारोबार खूब फल-फूल रहा है। बच्चे की नानी हू जिंग्जियान ने अखबार से कहा कि वह हमेशा हंसता रहता है। उसकी आंखें मेरी बेटी जैसी है, लेकिन वह अपने पिता की तरह दिखता है।

 

 

Related Articles

Back to top button