News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

अंकिता के परिजनों ने विनोद आर्य के खिलाफ दर्ज कराया मामला

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। दिवंगत अंकिता के माता-पिता एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ देहरादून के राजपुर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने निजी चौट सार्वजनिक होने के मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अंकिता की मां ने विनोद आर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई, वहीं पिता ने सवाल किया कि दुनिया से जा चुकी उनकी बेटी का आखिर क्यों चरित्रहनन किया जा रहा है। इस दौरान योगिता भयाना ने निजी चौट को तोड़-मरोड़कर पेश करने और कथित वीआईपी को बचाने की कोशिश के आरोप लगाए।उनका कहना था कि लंबे समय बाद भी परिवार को कई सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ अपनी बेटी को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि इस जघन्य अपराध से जुड़े हर तथ्य का पर्दाफाश हो और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बचने का मौका न मिले।
एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने भी कहा कि न्याय की मांग कर रहे परिवार की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग में वे पूरी तरह से अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button