मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंदिरों के सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, ब्यू प्वांइट, मिनी स्टेडियम निर्माण, हैण्डपम्प, खेल मैदान के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के लिए 14.68 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत चैमेल पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम तथा मूलाकोट पार्टी, ईजड़ा में खेल मैदान के निर्माण किये जाने हेतु 1.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण हेतु 2.49 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण हेतु 88.79 लाख तथा जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग थानों रेंज के अंतर्गत अरले वाली जॉलीग्रांट सैंज चैकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किये जाने हेतु 98.75 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड जजेस एसोसिएशन के बेनवोलेट फंड हेतु 2.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 1.00 करोड़ की धनराशि जारी किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 300 हैंडपंप स्थापित किए जाने हेतु 86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा टिहरी जनपद के विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अंतर्गत मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 39.84 लाख की स्वीकृति तथा नई टिहरी में बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 2.98 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 1.00 करोड़ की धनराशि जारी किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत हुण्डेश्वर महादेव मंदिर में ध्यान केंद्रों के निर्माण हेतु 82.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बागेश्वर के कपकोट विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 1.60 करोड़ तथा जनपद चम्पावत के हिंग्लादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 48.41 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 49.34 लाख, पर्यटक स्थल मणकेश्वर सिद्ध महादेव में पर्यटक स्थल विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 70.00 लाख तथा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़खोला स्थित घटयूड़िया मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 81.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत किद्दूघ्वाला, तुनवाला, नालापानी, अपर तुनवाला-प्रथम नेहरूग्राम, धर्मपुर, ननूरखेडा, सौड़ा, सरस्वती विहार, रांझावाला ढांग प्राथमिक विद्यालयों का मरम्मत का कार्य एवं गुजराड़ा, माजरी माफी, मालदेवता, रायपुर, मिंयावाला व श्री गुरूरामराय पब्लिक स्कूल, नेहरूग्राम माध्यमिक जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों का पुनर्निमाण का कार्य तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर की बिल्डिंग एवं छात्रावास की मरम्मत का कार्य किये जाने हेतु 28.18 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।




