Uncategorized

5जी पर अन्य देशों का सहयोग चाहता है भारत

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत 5जी प्रौद्योगिकी पर अन्य देशों के साथ सहयोग के लिए उत्सुक है ताकि वह इस उभरती हुई और महत्वपूर्ण तकनीक के परिष्करण एवं उसे अपनाने के मामले में नेतृत्वकत्र्ता के रूप में अपनी स्थिति दर्ज करा सके।

कन्वर्जेंस इंडिया 2018 को संबोधित करते हुए सिन्हा ने आज 5जी को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और उभरते हुए क्षेत्रों में से एक बताया और कहा कि इस प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए देश ने जरूरी कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम इस प्रयास में लगे अन्य देशों के साथ सहयोग करने को लेकर उत्सुक हैं, क्योंकि हम 5जी तकनीकी के आकलन, परिष्करण और उसे अपनाने के मामले में अनुयायी नहीं बल्कि अगुआ हैं।’’ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 5जी प्रौद्योगिकी देश की महत्वपूर्ण योजना डिजिटल इंडिया मिशन के लिए उत्प्रेरक के तौर पर कार्य करेगी।

डिजीटल दुनिया के बदलावों के अनुसार बदलें नियामकीय नीतियां : ट्रार्इ
दूरसंचार नियामक ट्राई के चेयरमैन आर.एस. शर्मा ने डिजीटल दुनिया में आ रहे बदलावों के मद्देनजर नियामकीय नीतियों में बदलाव का आह्वान किया है। वे यहां ‘कन्वर्जैंस इंडिया 2018’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल दुनिया में काफी बदलाव हो रहा है। हमें नीतियों में भी बदलाव करना होगा ताकि हम इस मुद्दे से निपट सकें। नई डिजीटल दुनिया के लिए नीतियां वैसी ही नहीं हो सकतीं जैसी कि भौतिक दुनिया की हैं।’’

Related Articles

Back to top button