AdministrationNews UpdateSportsUttarakhand

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून। रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल द्वारा फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से पुलिस लाइन, रेसकोर्स, देहरादून में पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना तथा उन्हें खेल के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
      क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक सेठी एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन राजेश गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कुलदीप सिंह बुटोला, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय खेल परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अशोक वर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री एवं श्री पंकज मेसन ,भारतीय ट्रेड यूनियन सदस्य भी उपस्थित रहे।
       इस टूर्नामेंट के अंतर्गत तीन नॉकआउट मैच आयोजित किए गए, जिनमें एक महिला टीम मैच, एक व्हीलचेयर क्रिकेट मैच तथा एक स्टैंडिंग पुरुष वर्ग का मैच शामिल रहा। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 60–70 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
     कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस लाइन देहरादून के आर.आई. श्री राजीव रावत का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए क्लब द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।
       क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक सेठी एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन राजेश गोयल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में समावेशिता और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Related Articles

Back to top button